CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी निवेश ऐप्स आदि से बचाव

साइबर जागरूकता माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल टीम ने साइबर जागरूकता माह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 

ad

न्यू बीयरशिवा पब्लिक स्कूल और हाइडिल पावरग्रिड ऑफिस, चंडाक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम सेल प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनीए, हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार और कॉन्स्टेबल विपिन ओली ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी निवेश ऐप्स और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को रुकें, सोचें, फिर कदम उठाएँ (Stop, Think, Then Take Action) का संदेश दिया गया, ताकि लोग किसी भी डिजिटल अनुरोध पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले सतर्क होकर सोचें और फिर निर्णय लें। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत www.cybercrime.gov.in पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते