PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : सूबे के मुख्यमंत्री आज जनपद भ्रमण पर
स्थानीय लोगों सहित आईटीबीपी जवानों से करेंगे भेंटवार्ता

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज पिथौरागढ़ के मुनस्यारी पहुंचेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री आज मंगलवार को 04.40 बजे हेलीकॉप्टर से जीआइसी मुनस्यारी हैलीपैड में पहुंचेंगे।

इसके उपरांत आईटीबीपी गेस्ट हाउस में 05 से 05.45 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों से भेंटवार्ता करेंगे। दूसरे रोज 29 अक्टूबर को 09.20 बजे हेलीकॉप्टर से मिलम को प्रस्थान करेंगे। मिलम में अग्रिम चौकियों में तैनात आईटीबीपी के जवानों व मिलम क्षेत्र में निवासरत लोगों से मुलाकात करेंगे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







