PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे मुनस्यारी

जिलाधिकारी ने किया स्वागत, आईटीबीपी जवानों से की मुलाकात

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुनस्यारी पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हेलीपैड मुनस्यारी पर मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

 

ad

इस दौरान पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्र की माताओं, बहनों और स्थानीय नागरिकों से भेंट की और उनके स्नेहपूर्वक स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री आईटीबीपी की 14वीं बटालियन मुनस्यारी पोस्ट पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंटवार्ता कर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ हों। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि सरकार निरंतर सीमांत अंचलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अपने कॉलेज के पुराने मित्रों से भी भेंट की। उन्होंने आत्मीय संवाद करते हुए पुरानी यादें साझा कीं, उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई और मित्रों के परिवारजनों के कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारियों सहित कई लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते