PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सिमलगैर बाजार में हुआ महिला का मंगलसूत्र गुम

ईमानदारी और सूझबूझ का उदाहरण

पिथौरागढ़ के मुख्य बाजार सिमलगैर में ईमानदारी और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए एक पुलिस कर्मी और व्यवसायी ने महिला का गुम हुआ मंगलसूत्र वापस लौटा दिया। जानकारी के अनुसार बीते दिवस सिमलगैर स्थित जय काली कलर लैब के संचालक नवल किशोर रावल, व्यापार मंडल जिला महामंत्री को अपनी दुकान के पास एक मंगलसूत्र गिरा हुआ मिला।

 

ad

उन्होंने तुरंत ड्यूटी में तैनात यातायात कर्मी हरीश लटवाल को इसकी सूचना दी। दोनों ने सूझबूझ और ईमानदारी दिखाते हुए जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना प्रसारित कराई और गुम मंगलसूत्र की मालिक की तलाश शुरू की। जांच के बाद पता चला कि मंगलसूत्र रई निवासी लाली देवी पत्नी अर्जुन सिंह का है।

 

सत्यापन के बाद पुलिस ने मंगलसूत्र महिला को सौंप दिया। महिला और परिजनों ने कॉन्स्टेबल हरीश लटवाल और दुकानदार नवल किशोर रावल की ईमानदारी व जिम्मेदारी की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। यह घटना समाज में पुलिस और नागरिकों के आपसी सहयोग, नैतिकता और विश्वास का प्रेरणादायक उदाहरण बनी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते