पिथौरागढ़ : विभिन्न भर्ती बोर्डों, चयन प्रक्रिया और करियर में सफलता पर विस्तृत जानकारी
एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला संपन्न

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी स्व. डॉ.आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ आयोजक डॉ. उदय भान ने विषय प्रवर्तन के साथ किया। उन्होंने लोक सेवाओं से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए गुरु के मार्गदर्शन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरीश नाथ गोस्वामी, प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मुनस्यारी ने अध्यापन के क्षेत्र में चयन प्रक्रिया, आवश्यक योग्यताएं, विषय संयोजन, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और सफलता के सूत्रों पर विस्तार से चर्चा की। प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र.छात्राओं को कैरियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यशालाओं का अधिकतम लाभ उठाने की प्रेरणा दी।
डॉ रिफाकत अली ने विभिन्न भर्ती बोर्डों, चयन प्रक्रिया और करियर में सफलता के मार्ग पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश आर्या, डॉ. पुष्पा कालाकोटी, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. प्रेमा पाण्डेय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. दिनेश चन्द्र पाण्डेय, हेम चन्द्र द्विवेदी, गणेश फर्स्वाण, कैलाश देवली, धर्मेन्द्र नितवाल, लक्ष्मी, लक्ष्मण सिंह एवं त्रिलोक राम सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। संचालन चेतन चन्द्र जोशी द्वारा किया गया, जिन्होंने कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







