PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कर्मचारी व शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त

राष्ट्रव्यापी महारैली की तैयारियां तेज, 500 से अधिक कर्मचारी और शिक्षक लेंगे हिस्सा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) द्वारा आगामी 25 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित की जा रही राष्ट्रव्यापी महारैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। रैली में सीमांत जनपद से 500 से अधिक कर्मचारी और शिक्षक हिस्सा लेंगे।

 

ad

यह जानकारी देते हुए एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने बताया कि संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर यह रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चार बार दिल्ली कूच कर चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक केवल एनपीएस में अंशदान बढ़ाने या यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू करने जैसे कदम उठा रही है, जो कर्मचारियों के हित में नहीं हैं।

 

इस दौरान उन्होंने सरकार पर कर्मचारी व शिक्षकों की उपेक्षा के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि यूपीएस इतनी बेहतर है, तो इसे पहले सांसदों और विधायकों पर लागू किया जाना चाहिए। बताया कि एनएमओपीएस का स्पष्ट मत है कि हमें पुरानी पेंशन के अलावा कुछ मंजूर नहीं।

 

जिलाध्यक्ष लुंठी ने बताया कि रैली में सीमांत जिले के सभी विकासखंडों और विद्यालयों से कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा यूपीएस लागू करने के खिलाफ पूरे प्रदेश में सांकेतिक विरोध किया जा चुका है और गैरसैंण तक कर्मचारी कूच कर चुके हैं। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने की दशा में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी है।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते