RudraprayagUttarakhand News

पिथौरागढ़ : संघर्ष, समर्पण और विकास की गौरवगाथा को समर्पित उत्सव का रंगारंग आगाज़

उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष का पिथौरागढ़ में भव्य शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव आज पिथौरागढ़ के सोरगढ़ रामलीला मैदान में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल और जिलाधिकारी आशीष भटगाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

ad

इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंच से राज्य आंदोलन के वीरों को श्रद्धांजलि दी गई और युवाओं को राज्य निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि उत्तराखंड की यह यात्रा संघर्ष, समर्पण और विकास की प्रतीक है।

 

रजत जयंती वर्ष हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम अपने राज्य को और अधिक समृद्ध, स्वावलंबी और पर्यावरण अनुकूल बनाएंगे। रजत जयंती वर्ष के तहत पूरे जनपद में सांस्कृतिक संध्याएं, सेमिनार, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सामाजिक जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने आमजन से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह सहित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते