MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कार्यों का समयबद्ध एवं सुचारू रूप से निर्वहन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारी बैठक, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं सुचारू रूप से निर्वहन सुनिश्चित करें। यह निर्देश आज जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आगामी राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को दिए।

 

ad

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 05 से 09 नवम्बर तक रामलीला मैदान सोरगढ़ में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 08 नवम्बर को प्रातः 09.30 बजे केएन उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा पदयात्रा रामलीला मैदान निकाली जायेगी,

 

वहीं 09 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर प्रातः 10.30 बजे से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रमों में दीप प्रज्वलन, स्वागत गीत, वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, स्कूली बच्चों द्वारा पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, क्रॉस कंट्री दौड़, फुटबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिताएँ, सड़क सुरक्षा तथा नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

 

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों का जनपद एवं तहसील स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, पूर्ति विभाग द्वारा खानपान एवं जलपान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले सूचनात्मक स्टालों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी स्थानीय नागरिकों को प्रदान की जाएगी।

 

प्रत्येक दिवस थीम आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 08 एवं 09 नवम्बर को बृहद स्वास्थ्य शिविर, 07 एवं 09 नवम्बर को बालिका वर्ग में फुटबॉल, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। बैठक में एडीएम योगेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर मनजीत सिंह, डीडीओ रमा गोस्वामी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते