PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पुरुष एवं महिला वर्ग की स्पर्धाएं संपन्न

बेरीनाग महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

पिथौरागढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पीएस मेहरा ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रो. बीएम पांडे के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्विनी कुमार के संयोजन में किया गया।

 

ad

प्रभारी प्राचार्य डॉ. मेहरा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को व्यक्तित्व विकास का आधार बताया। प्रतियोगिता के पहले दिन 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर दौड़ के साथ गोला फेंक, चक्का फेंक और लंबी कूद की पुरुष एवं महिला वर्ग की स्पर्धाएं संपन्न हुईं।

 

100 मीटर दौड़ (महिला)में बबिता पाठक प्रथम स्थान, नेहा कार्की द्वितीय स्थान तथा इंदु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर(महिला) में बबिता आर्या प्रथम, बबिता पाठक द्वितीय तथा ज्योति खाती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर (महिला) दौड़ में बबिता पाठक प्रथम, बबिता आर्या ने द्वितीय तथा इन्दू कांडपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर (महिला) दौड़ में ममता प्रथम स्थान, बबीता द्वितीय तथा इंदू कांडपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

1500 मीटर (महिला) दौड़ में ममता प्रथम, बबीता द्वितीय तथा इंदू कांडपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर(पुरूष) दौड़ में राजेन्द्र लाल ने प्रथम, ध्रुव सिंह कठायत द्वितीय तथा गौरव सिंह बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर ( पुरूष) दौड़ में कमल सिंह ने प्रथम, नितेश कुमार द्वितीय तथा राजेन्द्र लाल शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर (पुरूष) दौड़ में राजेन्द्र लाल शाह ने प्रथम, दीपक लाल शाह द्वितीय तथा हिमांशु राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

800 मीटर (पुरूष) दौड़ में दीपांशु पंत ने प्रथम, गौरव कुमार ने द्वितीय तथा मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर (पुरूष) दौड़ में राजेन्द्र लाल शाह ने प्रथम, करन सिंह रावत द्वितीय तथा दीपांशु पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक(महिला) विनीता धानिक ने प्रथम, स्नेहा भंडारी द्वितीय तथा ज्योति मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक (पुरूष) प्रतियोगिता में मनीष कुमार ने प्रथम, गौरव सिंह बोरा द्वितीय कृष्णा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

गोला फेंक( महिला) प्रतियोगिता में स्नेहा भंडारी ने प्रथम, ज्योति द्वितीय तथा ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक( पुरूष) प्रतियोगिता में गौरव सिंह बोरा प्रथम,मनीष कुमार द्वितीय तथा गौरव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद( महिला) बबिता आर्या ने प्रथम, बबिता पाठक द्वितीय तथा ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद(पुरूष) में नितेश कुमार प्रथम, कमल सिंह द्वितीय तथा राजेन्द्र लाल शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के अंतिम दिवस पर प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्विनी कुमार ने समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रदीप दुर्गापाल एवं मनोहर खाती ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते