CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : चेक बाउंस के मामले में युवक को घर से किया गिरफ्तार

वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान, साइबर जागरूकता अभियान

चेक बाउंस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में वारण्टी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के

 

ad

तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाठक व पुलिस टीम द्वारा वारण्टी आरोपी भरत नाथ, निवासी गंगोलीहाट को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस का वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

इधर जागरूकता अभियान के तहत जाजरदेवल थानाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गैठना में ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुप्रिया ने साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों, नशे के दुष्परिणाम और नए कानूनों की जानकारी दी। साथ ही उत्तराखंड पुलिस ऐप और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन पर देने को कहा।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते