पिथौरागढ़ : सुमित, ममता व मुस्कान ने मारी बाजी
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, मुनस्यारी में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। द्वितीय दिवस पर कैरमए टेबल टेनिसए शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए।

शतरंज प्रतियोगिता (पुरूष) में सुमित सिंह बोरा ने प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय तथा प्रशांत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम(महिला) डबल प्रतियोगिता में ममता और करीना को विजेता तथा मानसी पंत और रेनू को उपविजेता घोषित किया गया। कैरम( पुरूष) डबल प्रतियोगिता में नितेश कुमार, सचिन चन्याल को विजेता तथा विमल पाण्डेय, गौरव सिंह बोरा को उपविजेता घोषित किया गया।
बैडमिंटन(महिला) सिंगल प्रतियोगिता में मुस्कान पाण्डेय विजेता तथा नेहा बोहरा को उपविजेता घोषित किया गया। बैडमिंटन(महिला) डबल में स्नेहा उपाध्याय, ममता को विजेता तथा पायल जोशी, नेहा बाफिला को उपविजेता घोषित किया गया। बैडमिंटन(पुरूष) डबल प्रतियोगिता में मयंक कार्की, गौरव पाठक को विजेता तथा हिमांशु और दीपांशु पंत को उपविजेता घोषित किया गया।
टेबल टेनिस(महिला)एकल प्रतियोगिता में स्नेहा उपाध्याय को विजेता तथा दिव्यांशु जोशी को उपविजेता घोषित किया गया। टेबल टेनिस(पुरूष) एकल प्रतियोगिता में गौरव कुमार को विजेता तथा गौरव राठौर को उपविजेता घोषित किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा ने वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक समापन पर महाविद्यालय परिवार तथा समस्त सहयोगियों को बधाई देते हुए समस्त प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्विनी कुमार ने प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रदीप दुर्गापाल ने बताया कि खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा खेल पुरस्कार विजेता प्रदीप मेहरा, धीरज जोशी सहित महाविद्यालय के कर्मी मौजूद थे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ‘वंदे मातरम’ एक परिचय विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. उदयभान और डॉ. पुष्पा कालाकोटी के संयोजन में हुआ। प्रतियोगिता में लक्ष्मी दानू ने प्रथम, हीना ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय प्रोफेसर हितेश कुमार जोशी, डॉक्टर दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. चंद्र प्रकाश आर्य, ड़ाँ. रिफ़ाकत अली, ड़ाँ राहुल पांडे, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. अमित कुमार टम्टा, डा. निधि मारौठिया, डा. रीतू, डॉ. मनीषा पांडे, डॉ. प्रेमा पांडेय एवं गणेश सिंह, कैलाश देवली, धर्मेंद्र नितवाल, कृष्णा पंचपाल सहित महाविद्यालय के कर्मी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







