CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सेना का जवान बताकर जीता विश्वास, युवक से ठगे लाखों रूपए

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फिरोजाबाद से दो आरोपी दबोचे

अपने को सेना का जवान बताकर एक व्यक्ति से चार लाख से अधिक की ठगी करने वालों को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरोजाबाद से शिकंजे में ले लिया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 01 सितंबर को दोबांस निवासी महेश चन्द्र ने थाना झूलाघाट में शिकायत दर्ज कराई कि सेकंड हैंड कार खरीदने के लिए ओएलएक्स पर संपर्क के दौरान एक व्यक्ति ने स्वयं को आर्मी जवान बताकर उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद गूगल पे के माध्यम से एडवांस राशि ली गई और उनके बैंक खाते से ₹4,82,750 की ठगी कर ली गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार तथा प्रभारी साइबर/सर्विलांस सेल नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस व साइबर सैल टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए जांच की। जांच में दो आरोपियों हीरा सिंह व नरेन्द्र दत्त निवासी घरी थानी, थाना नगला सिंघी, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के नाम प्रकाश में आए।

 

जिसपर थाना झूलाघाट हेड कांस्टेबल अनिल देवलाल द्वारा सर्विलांस सैल हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र व कांस्टेबल कमल तुलेरा की मदद से फिरोजाबाद पहुंचकर आरोपियों की लोकेशन व पहचान की तस्दीक की गई तथा दोनों को धारा 35 (3) बीएनएसएस के अंतर्गत नोटिस देकर कानून के शिकंजे में लिया। पुलिस ने आम नागरिकों से ऑनलाइन खरीद-फरोख्त या लेन-देन करते समय सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते