MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : भूमि हस्तांतरण और गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर डीएम ने की समीक्षा

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति, भूमि हस्तांतरण और विभागीय समन्वय को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, कार्यदायी संस्थाओं और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

ad

इस दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से जुड़े विभिन्न चरणों की विस्तृत समीक्षा की और भूमि हस्तांतरण, वन भूमि प्रकरणों तथा लंबित मामलों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि से जुड़े सभी औपचारिक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं और किसी प्रकार की देरी न होने पाए।

 

निर्माण गुणवत्ता पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए कि मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी तकनीकी कमी पर तुरंत सुधार किया जाए।

 

संचार सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान संचार संरचनाओं को नुकसान न पहुंचे। जहां आवश्यक हो, सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ समन्वय कर वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि नागरिकों को संचार या यातायात संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि मुआवजा प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत होनी चाहिए जिससे विवाद की स्थिति न बने। बैठक के दौरान जिलाधिकारी भटगांई ने सभी विभागों को परस्पर समन्वय बनाए रखने, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने और प्रगति की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास जिले की अर्थव्यवस्था और सामाजिक प्रगति से सीधे जुड़ा है, इसलिए सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ काम करें। बैठक में डीएफओ आशुतोष सिंह, एडीएम योगेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर मनजीत सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि, बीआरओ तथा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते