CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : घेराबंदी कर पकड़ा वाहन चालक को

जेब से हुई चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार जिलेभर में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने एक वाहन चालक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष रावत, कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल इन्द्र प्रकाश एवं कांस्टेबल त्रिलोक सिंह की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान सुवाकोट मैदान के निकट एक मोटरसाइकिल को रोका गया।

 

पुलिस को देखकर चालक द्वारा भागने का प्रयास किए जाने पर उस पर संदेह होने से वाहन को घेराबंदी कर रोककर चेक किया गया। चेकिंग में वाहन चालक बसन्त सिंह, खड़ायत गांव की जेब से 86 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। अवैध चरस बरामद होने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना जाजरदेवल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मोटरसाइकिल को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी थी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते