PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : खुशी : सीमांत की पूनम इजरायल रवाना

पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की प्रतिभाशाली और जुझारू पत्रकार पूनम पाण्डे इजरायल सरकार के विशेष आमंत्रण पर इजरायल रवाना
हो गई, जिससे यहां सीमांत में खुशी व्याप्त है। नवभारत टाइम्स की सीनियर जर्नलिस्ट पूनम पाण्डे इजरायल सरकार के विशेष आमंत्रण पर देश के कुछ चुनिंदा डिफेंस जर्नलिस्टों के साथ इजरायल के डिफेंस सिस्टम का अध्ययन करने रवाना हुई हैं।

 

ad

कुछ दिनों तक वे इजरायल में रहकर अग्रिम रक्षा तकनीक, सुरक्षा मॉडल और रणनीतिक व्यवस्थाओं को करीब से समझेंगी। गौरतलब है कि पूनम पाण्डे इससे पहले भी यूनाइटेड किंगडम के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (एफसीडीओ) की प्रतिष्ठित फेलोशिप लंदन में रहकर कर चुकी हैं। सीमांत जनपद से निकलकर वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान बनाने वाली पूनम युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।

 

पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने पूनम पाण्डे की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। जिसको लेकर एसोसिएशन के संरक्षक ओपी अवस्थी, प्रेम पुनेठा, रमेश गड़कोटी, विजय वर्धन उप्रेती, भक्त दर्शन पांडे, दिनेश अवस्थी, कुंडल चौहान, राकेश पंत, विजय उप्रेती, यशवंत महर, मनीष चौधरी, राजेश पंगरिया, विपिन गुप्ता, बृजेश तिवारी, हिमांशु जोशी और अशोक पाठक ने पूनम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते