पिथौरागढ़ : साइंस कार्निवाल का हर्षोल्लास के साथ हुआ समापन
विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

पिथौरागढ़ के ग्रीन वैली विद्यालय में आयोजित साइंस कार्निवाल का समापन आज उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारती पाठक एवं गुड्डू लोहार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी कोऑर्डिनेटर एवं शिक्षकगण भी उपस्थित थे। समापन दिवस का मुख्य आकर्षण कक्षा 08 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान आधारित नाटक रहे।
नाटकों में बच्चों ने विज्ञान के फायदे–नुकसान, जीवन में विज्ञान की भूमिका तथा तकनीकी प्रगति से जुड़े संदेशों को बेहद प्रभावशाली ढंग से मंचित किया।छात्रों के आत्मविश्वास, संवाद-अभिनय, रचनात्मकता और विषय की गहरी समझ की सभी ने सराहना की।
मुख्य अतिथियों ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विज्ञान-आधारित आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, ज्ञानवृद्धि, अनुसंधान क्षमता और लगनशीलता को बढ़ावा देते हैं।
विद्यालय के संस्थापक ने भी मंच से बच्चों की मेहनत, टीमवर्क और प्रस्तुति को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। समापन कार्यक्रम का सटीक एवं प्रभावी संचालन कक्षा 09 की छात्रा मोक्षिमा कशिश द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







