पिथौरागढ़ : लड़ाई-झगड़ा के मामले में 06 व्यक्ति गिरफ्तार
नियमों का उल्लंघन करने वाले 76 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा नशे में वाहन चलाकर अपनी एवं दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी है।

बीते दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत थाना कनालीछीना क्षेत्र में नवीन भट्ट द्वारा हल्ला-गुल्ला कर उत्पात मचाया जा रहा था तथा पुलिस के समझाने पर भी वह शांत नहीं हो रहा था। संभावित अप्रिय घटना को रोकते हुए थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 81(1ए) पुलिस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया।
कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में हरीश नेगी द्वारा लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश जोशी द्वारा उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र में विजय प्रसाद, रमेश सिंह, बलवन्त कुमार एवं हरीश कुमार द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचाने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक पूजा मेहरा व पुलिस टीम द्वारा सभी व्यक्तियों को
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 76 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







