पिथौरागढ़ : अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व लोहाघाट अव्वल
अंतर महाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में पुरस्कार वितरण के साथ सपन्न हो गई। प्रतियोगिता में लोहाघाट, अल्मोड़ा, नारायण नगर तथा एलएसएम परिसरकी महिला एवं पुरुष टीमों ने प्रतिभाग किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एलएसएम परिसर के निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडे तथा विश्वविद्यालय खेल प्रभारी लियाकत अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डीके उपाध्याय द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के महिला टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा व द्वितीय स्थान लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़। पुरुष एकल स्पर्धा में प्रथम सचिन बोहरा, लोहाघाट महाविद्यालय व द्वितीय दीपक सिंह, एलएसएम परिसर पिथौरागढ़, महिला एकल स्पर्धा में प्रथम जिज्ञासा बिष्ट, एसएसजेजे विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा व द्वितीय लीला लवली, एलएसएम परिसर, पिथौरागढ़ रहे।
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका हरेंद्र प्रसाद ने निभाई जबकि स्कोरर के रूप में दिवांग जोशी और ऋतु ने योगदान दिया। कार्यक्रम में आयोजक सचिव डॉ. जगदीश सिंह बिष्ट, डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी (कुलानुशासक) टीम मैनेजर डॉ. योगेश चंद्र जोशी, डॉ. दिनेश चंद्र पंत, डॉ. अर्जुन सिंह जगेड़ा, दिनेश जोशी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







