PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 45 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में सिनेमेटोग्राफी सत्र आयोजित

प्रतिभागियों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां

शुभचिंतक सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित तथा उत्तराखंड विज्ञान एवं तकनीकी परिषद, देहरादून के सहयोग से जनपद पिथौरागढ़ में 45 दिवसीय नाट्य कार्यशाला जारी है।

 

ad

कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को नाटक, अभिनय, मंच संचालन और तकनीकी पक्षों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। कार्यशाला के दौरान हिमांशू पांडे, जो फ़िल्म अभिनेता हेमंत पांडे के सुपुत्र हैं और फ़िल्म, दूरदर्शन एवं नवीन मीडिया उत्पादन विषय में स्नातक कर रहे हैं, ने प्रतिभागियों को सिनेमेटोग्राफी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के लेंसों, प्रकाश व्यवस्था, कैमरे की आठ प्रमुख गतियों, फ्रेम संयोजन, शॉट के आकार, ऊर्जा त्रिकोण (एक्सपोज़र ट्रायएंगल), कॉन्ट्रास्ट तथा कैमरा अभिनय और रंगमंच (थिएटर) अभिनय के मूलभूत अंतर और बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया।

 

प्रतिभागियों ने इस तकनीकी सत्र को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। बताया गया कि कार्यशाला के समापन अवसर 14 दिसम्बर को शाम 05 बजे, नगर निगम सभागार में नाटक “किस्सा मौजपुर का” का मंचन किया जाएगा, जिसके लेखक जयवर्धन एवं निर्देशक कैलाश कुमार हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते