CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नाबालिग के शारीरिक शोषण का मामला, जान से मारने की धमकी

आरोपी को नगर क्षेत्र से किया टीम ने गिरफ्तार

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय क्षेत्रातंर्गत एक नाबालिग के शारीरिक शोषण व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई कि आरोपी हिमांशु कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का शारीरिक शोषण किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 64/115(2)/352/351(2)/137(2)/142 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक बबीता टम्टा, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नीरज भोज व होशियार सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए

 

आरोपी हिमांशु कुमार को कोर्ट तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के पश्चात न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पिथौरागढ़ पुलिस आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या संवेदनशील सूचना छिपाएँ नहीं, तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते