PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : दीपक व लक्ष्मी को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
संगठनात्मक नियुक्तियाँ घोषित

भारतीय जनता पार्टी पिथौरागढ़ इकाई में संगठनात्मक नियुक्तियाँ घोषित कर दी गई हैं। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की सहमति और प्रदेश स्तरीय मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के उपरांत पिथौरागढ़ जिले में विभिन्न मोर्चों के नए अध्यक्षों की घोषणा की गई।

जिसमें युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी मेहता, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव जोशी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भोपाल आर्य व अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सत्यवान सिंह निकुरूपा को दी गई है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।








