PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में हुआ पत्रिका का विमोचन

25 साल बाद दीवार पत्रिका को मिला औपचारिक रूप

पिथौरागढ़ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) डीडीहाट द्वारा 25 साल पूर्व शुरू की गई दीवार पत्रिका पहल को अब औपचारिक स्वरूप मिल गया है। दीवार पत्रिका, एक प्रक्रिया शीर्षक से शिक्षक संदर्शिका प्रकाशित की गई, जिसका विमोचन अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल शिव प्रसाद सेमवाल ने राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव के दौरान किया।

 

ad

उन्होंने कहा कि यह संदर्शिका शिक्षकों को ज्ञान निर्माण की प्रक्रिया में दीवार पत्रिका को प्रभावी टूल के रूप में उपयोग करने में मदद करेगी। एससीईआरटी के सहायक शिक्षा निदेशक केएन बिजलवाण ने बताया कि दीवार पत्रिका से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, अभिव्यक्ति और रचनात्मकता जैसे कौशल विकसित होते हैं।

 

डायट प्राचार्य भाष्करानंद पांडे ने इसे शिक्षण क्षेत्र का महत्वपूर्ण नवाचार बताया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए शिक्षक, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे। साथ ही दीवार पत्रिका की प्रदर्शनी भी लगाई गई। संदर्शिका के विमोचन के अवसर पर एससीई आर टी देहरादून में सामाजिक विज्ञान विषय के राज्य समन्वयक राकेश गैरोला, कनालीछिना के खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार नौगाई, संदर्शिका के संयोजक राजेश कुमार पाठक, संपादक महेश चंद्र पुनेठा, चिंतामणि जोशी, रमेश चंद्र जोशी और लेखक मंडल के सदस्य दिलीप कुमार, हेम चंद्र भट्ट, दीप चंद और योगेश पांडे सहित उत्तराखंड के तेरह जिलों से आए शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते