PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नाराजगी व्यक्त: पूर्व सैनिकों ने निकाली सीमांत बचाओ रैली

130 पर्यावरण बटालियन को हटाने का विरोध

पिथौरागढ़ में आज पूर्व सैनिक संगठन ने 130 पर्यावरण बटालियन को जनपद से हटाकर राजस्थान व गुजरात भेजे जाने के विरोध में संगठन अध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में शनिवार को पर्यावरण बचाओदृसीमांत बचाओ रैली का आयोजन किया। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और मातृशक्ति ने इसमें भाग लिया। रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रालीला मैदान टकाना पहुंची।

 

रामलीला मैदान टकाना में आयोजित हुई सभा के दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि सीमांत और पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील पिथौरागढ़ जनपद में 130 पर्यावरण बटालियन की स्थापना जनरल बीसी जोशी के दूरदर्शी प्रयासों से हुई थी। कहा कि यह बटालियन न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि सैकड़ों पूर्व सैनिकों को रोजगार और हजारों स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष लाभ भी दे रही है। ऐसे में बटालियन को यहां से हटाना जनपद और पूर्व सैनिकों के हितों पर कुठाराघात है।

 

पूर्व सैनिक संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके उपरांत पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। रैली में सचिव दयाल सिंह, शंकर सामंत, आनंद सिंह राणा, शंकर भट्ट, लक्ष्मण थापा, कृष्णा नंद, बलवंत सिंह, किशन सिंह, रमेश सिंह, दिवाकर सिंह, ललित सिंह सेना मेडल, श्याम विश्वकर्मा, विक्रम सिंह सेवा मेडल, शेर सिंह, हयात सिंह, धर्म सिंह, दीपा चुफाल सहित कई पूर्व सैनिक शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते