Uttarakhand News

पिथौरागढ़ : जगह-जगह नाकाबन्दी, दो शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त में

शान्ति व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई, 02 लोग गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिलेभर में जगह-जगह नाकाबन्दी कर बीते देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला केएस रावत के पर्यवेक्षण में थाना जाजरदेवल क्षेत्र
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में

 

ad

पुलिस टीम उपनिरीक्षक आशीष रावत (चौकी प्रभारी वड्डा), कांस्टेबल ललित मोहन काण्डपाल द्वारा ग्राम डीगरा के पास स्थित एक दुकान में अवैध रूप से शराब परोसने पर दुकान संचालक सुभाष सिंह सौन को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

 

इसी क्रम में प्रमोद कुमार निवासी मड़ेगांव द्वारा चौकी परिसर में शराब पीकर गाली गलौच कर मारपीट पर उतारू होकर शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। एसएचओ कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक पूजा मेहरा (चौकी प्रभारी चौकोड़ी) हेड कांस्टेबल हर्ष वर्धन व संजय चौहान,

 

कांस्टेबल राजकुमार द्वारा कोटमन्या लोहाथल मार्ग पर आरोपी बलवन्त राम निवासी दंतोला को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली बेरीनाग में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना थल क्षेत्र में केशव निवासी रजाली टकुलिया द्वारा अपने पड़ोसियों से गाली गलौच कर परेशान किए जाने की सूचना पर

 

एसओ थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक भुवन पाण्डेय व पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह पुलिस की बात नही मान रहा था बल्कि और अधिक उग्र हो रहा था, जिसपर पुलिस द्वारा व्यक्ति को धारा 170 बीएसएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते