Uttarakhand News

पिथौरागढ़ : एसपी रेखा यादव ने जवानों संग लगाई दौड़

अनुशासन और फिटनेस का संदेश, साप्ताहिक परेड

जवानों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और मानसिक सुदृढ़ता बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुईं और उन्हें नियमित व्यायाम, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि फिट पुलिस ही सशक्त पुलिस की आधारशिला है,

 

इसलिए ड्यूटी के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने जवानों को अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का संदेश दिया। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन मैस सहित विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते