Uttarakhand News

पिथौरागढ़ : सीमांत युवाओं के लिए सुनहरा मौका

आईटीबीपी के माध्यम से निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण

सीमांत जनपद में चीन सीमा से लगे गांवों के युवाओं को सेना, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी के लिए अब निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की ओर से यह भर्ती पूर्व प्रशिक्षण सोमवार 05 जनवरी से शुरू होगा, जिसका संचालन आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी के माध्यम से किया जाएगा।

 

ad

देहरादून फ्रंटियर के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल के दिशा-निर्देशन में पहली बार सीमांत क्षेत्र के युवाओं के लिए इस प्रकार का संगठित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आईटीबीपी के अनुभवी प्रशिक्षक युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा दोनों की तैयारी कराएंगे। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी के कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा की देखरेख में आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजक सोसाइटी फॉर एक्शन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कि यह पहल सीमांत क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी।

 

भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें सामुदायिक पुस्तकालय में उपलब्ध करा दी गई हैं। बताया कि प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो आज 04 जनवरी तक जारी रहेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते