Uttarakhand News

पिथौरागढ़ : गीत-कविताओं से गूंजा जिला मुख्यालय

नववर्ष पर कवि सम्मेलन, प्रस्तुत रचनाओं से नववर्ष का स्वागत

नववर्ष के अवसर पर जिला मुख्यालय के एक बारात घर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने गीत-कविताओं के माध्यम से नववर्ष का उल्लासपूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम में कवियों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

 

ad

जनकवि जनार्दन उप्रेती (जन्नू दा) की पहल पर आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. अशोक पंत, विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंदी जोशी, डॉ. पीतांबर अवस्थी, कै. दीवान सिंह वल्दिया एवं समाजसेवी कमल पुनेड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती (कच्चाहारी बाबा) द्वारा की गई।

 

कवि सम्मेलन में प्रतिष्ठित कवियों चिंतामणि जोशी, जनार्दन उप्रेती, डॉण् अशोक पंत, डॉ. पीतांबर अवस्थी, डॉ. आनंदी जोशी, जयमाला देवलाल, प्रकाश पुनेठा, लक्ष्मी आर्या, दिनेश भट्ट, दिनेश पंत, आशा सौन, डॉ. सरस्वती कोहली, मथुरा दत्त चौसाली, अनीता जोशी, मुन्नी टम्टा, महेश बराल, मुन्नी पांडे, नीरज जोशी, भावना भट्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, देवकीनंदन जोशी, काजल नेगी, रोहित कुमार, नानू बिष्ट, उमा पांडे, दीवान सिंह वल्दिया, जगदीश, नवीन विश्वकर्मा, नवीन भट्ट, जगदीश कुमार सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

 

कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, मानवीय मूल्यों और समाजोत्थान के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रायोजक समाजसेवी कमल पुनेड़ा ने सभी कवियों को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते