पिथौरागढ़ : गाली-गलौच व अन्य मामलों में 03 लोग गिरफ्तार
नाकाबन्दी कर देर रात्रि तक चला सघन चैकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जनपद भर में जगह-जगह नाकाबन्दी कर देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में बीते दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में उ0नि0 रविन्द्र पांगती व पुलिस टीम द्वारा कस्बा बेरीनाग में शराब के नशे में गाली गलोच कर शांति भंग करने वाले अशोक सिंह को पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत गिरफ्तार किया गया।

साथ ही व0उ0नि0 हरीश सिंह द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में व0उ0नि0 बी.सी. मासीवाल व पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक इन्द्र को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 131 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







