MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : तय हुई आगामी कार्ययोजना, विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बारमौ के तोक टुंडी से संबंधित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान ग्राम टुंडी में बीते वर्षों में विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

ad

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित अद्यतन जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में ग्राम टुंडी के समग्र विकास हेतु एमबीडीपी के अंतर्गत प्रस्तावित कार्ययोजना पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

 

विभिन्न विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। साथ ही बजटीय प्रावधान, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कृषि एवं उद्यान विभाग ने उन्नत कृषि तकनीक, बागवानी परियोजनाओं और फसल बीमा योजना की स्थिति से अवगत कराया।

 

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पशुधन विकास, टीकाकरण एवं दुग्ध उत्पादन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति बताई। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन गतिविधियों, तालाबों के रख-रखाव और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग ने सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

रेशम एवं उद्यानिकी विभाग ने रेशम उत्पादन और पौधरोपण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा प्रस्तुत की। वहीं ग्रामीण निर्माण एवं लघु सिंचाई विभाग ने सड़क, पुल, जल निकासी और सिंचाई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि ग्राम टुंडी के समग्र विकास के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सहायक निदेशक मत्स्य रमेश चलाल, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते