PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कमल बने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में प्रोबेशनरी ऑफिसर

सोर वैली विद्यालय परिवार ने जताई खुशी

पिथौरागढ़ जनपद के सोर वैली पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र कमल पाटनी ने बैंकिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कमल पाटनी का चयन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा आयोजित प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) परीक्षा में सफल होकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।

 

विद्यालय की प्रबंधक डॉ. उमा पाठक, प्रधानाचार्य मंजू रजवार एवं समस्त शिक्षकों ने कमल पाटनी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि कमल की सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों से भी छात्र राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

कमल पाटनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सोर वैली पब्लिक स्कूल से प्राप्त की, इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की, जिसका परिणाम आज उनकी इस सफलता के रूप में सामने आया है।

 

कमल के पिता ललित प्रसाद पाटनी एवं माता मीना पाटनी सोर वैली पब्लिक स्कूल में ही कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पुत्र की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच का परिणाम है। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया।

 

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते