MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों की हुंकार

गंगोलीहाट में गेट मीटिंग, लंबित मांगों पर जताया रोष

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को विकास खंड गंगोलीहाट कार्यालय में कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर गेट मीटिंग कर जोरदार प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एकजुट नजर आए।

 

ad

इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, पुरानी एसीपी व्यवस्था लागू करने, गोल्डन कार्ड में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने तथा एफटीए में सम्मानजनक वृद्धि सहित अन्य लंबित मांगों पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, बाल विकास, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, लघु सिंचाई एवं युवा कल्याण विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।

 

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रदीप बिष्ट, हेम पाठक, शेरनाथ, योगेश भारती, प्रकाश भट्ट, अमित गहतोड़ी, राजकुंवर कण्डारी, मुकेश गैरोला, अर्चना जोशी, रश्मि कटियार, डीएन जोशी, चन्द्र मेहता, चेतन पाण्डेय, सचिन बोहरा, मयंक खर्कवाल, भगवती प्रसाद पाठक, हरीश मेहता, सचिन, मोहित, सोहन लाल, भानु प्रताप, लबीशा और माला सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते