पिथौरागढ़ : कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, 06 लोग घायल
पुलिस की त्वरित कार्यवाही, घायलों को किया रेस्क्यू

एक केंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस कोतवाली जौलजीबी को डायल 112 के माध्यम से गोरी पुल पर एक कैंटर पैराफिट व बैरियर से टकराकर नीचे गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कोतवाली जौलजीबी प्रदीप यादव की अगुवाई में
अपर उ0नि0 महेश पंत, अपर उ0नि0 सुंदर सिंह, अपर उ0नि0 दिवाकर वर्मा, अपर उ0नि0 सतेंद्र पाल सिंह, अपर उ0नि0 लेख सिंह राणा, हे0का0 कमल मेहरा, का0 ललित कुमार, का0 महेश सिंह बोरा तत्काल मौके पर पहुँचे और
त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यंत विषम परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त कैंटर में फंसे घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया।
हादसे में घायल हुए लोगों में बिक्रम सिंह, निवासी – हल्दुचौड़, जसवीर सिंह, निवासी – मोटाहल्दू, प्रकाश, निवासी – मोटाहल्दू, राहुल, निवासी – जयपुर विसम अजय राणा, निवासी – बाजपुर और दीपक, निवासी – गोलापार शामिल हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







