PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बालिकाओं ने दिखाया दमखम, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

खेल महाकुंभ के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ केएनयूआरआई एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ादृपिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र की 12 विधानसभाओं से अंडरदृ14 एवं अंडरदृ19 आयु वर्ग की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

ad

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश सिंह भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता इंद्र लूंठी, मनोज सिंह सामंत, रघुवीर चंद, क्रीड़ा अधिकारी अनूप सिंह बिष्ट एवं जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह डिगारी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री गणेश सिंह भंडारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय खेलों को भी बढ़ावा दे रही है, जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी जगदीश सिंह नेगी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और बताया कि यह प्रतियोगिता 19 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षक रवि पांडे के नेतृत्व में बालिकाओं द्वारा योग आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। आज की प्रतियोगिताओं के परिणामों में

 

अंडर–14 वर्ग
60 मीटर दौड़: लता जोशी (सल्ट) प्रथम, वैशाली त्रिपाठी (द्वाराहाट) द्वितीय, चांदनी (पिथौरागढ़) तृतीय
600 मीटर दौड़: खुशबू जोशी (गंगोलीहाट) प्रथम, भावना रावत (चंपावत) द्वितीय, विनीता (अल्मोड़ा) तृतीय
लंबी कूद: गायत्री (रानीखेत) प्रथम, गरिमा मेर (जागेश्वर) द्वितीय, गरिमा रावत (चंपावत) तृतीय

 

अंडर–19 वर्ग
100 मीटर दौड़: नेहा धामी (पिथौरागढ़) प्रथम, रियांशी (लोहाघाट) द्वितीय, अनुष्का फुलारा (द्वाराहाट) तृतीय
800 मीटर दौड़: कमल बिष्ट (द्वाराहाट) प्रथम, गायत्री बिष्ट (रानीखेत) द्वितीय, ललिता (सल्ट) तृतीय
3000 मीटर दौड़: दिया रावत (सल्ट) प्रथम, हिमानी राणा (लोहाघाट) द्वितीय, कंचन (पिथौरागढ़) तृतीय, लंबी कूद: गैहना महल (चंपावत) प्रथम, मानसी परिहार (द्वाराहाट) द्वितीय, भावना विश्व (जागेश्वर) तृतीय

 

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक भट्ट, कुलदीप, हेमा पांडे, भूपेंद्र सिंह चौहान, मनोज वर्मा, मनीष जोशी, दीपक उप्रेती, दिनेश पाटनी, अर्जुन कुमार, गौरव पंत, मोहित बिष्ट, रुचि खोलिया, किरन खरायत, चंद्रशेखर पुनेड़ा, हरीश भट्ट, कमल किशोर, कैलाश मेहरा सहित अन्य व्यायाम शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन करण सिंह थापा द्वारा किया गया। अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी जगदीश सिंह नेगी द्वारा विजयी बालिकाओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते