पिथारागढ़ : भवन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस का सत्यापन अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों व मजदूरों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना बलुवाकोट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर एक ठेकेदार का 10,000 रूपए का चालान किया है।

थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान बलुवाकोट क्षेत्र में कुछ मजदूर बिना सत्यापन कार्य करते पाए गए। जांच में संबंधित ठेकेदार द्वारा पुलिस सत्यापन नहीं कराए जाने की पुष्टि हुई, जिस पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आम जनता से किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये या मजदूरी पर रखने से पहले उसका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराए जाने की अपील की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







