पिथौरागढ़ : ऑपरेशन स्माइल: गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास
36वाँ सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस का जन-जागरूकता अभियान

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चोंए महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल अभियान जारी है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सतीश शर्मा के नेतृत्व में अभियान को प्रभावी बनाने हेतु जनपद स्तर पर गठित

ऑपरेशन स्माइल टीम हे0का0 सुनील कुमार, हे0 का0 संगीताए का0 निर्मल किशोर व का0 महेन्द्र महर द्वारा पनार, गंगोलीहाट क्षेत्र में गुमशुदाओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। टीम ने बताया कि गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल टीम की मदद से प्रयास किये जा रहे हैं । अभियान को सफल बनाने हेतु अन्य विभागों एवं संस्थाओं द्वारा समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।
इधर जनपद में 36 वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में पम्पलेट वितरण कर वाहन स्वामियों, वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से आमजन में यातायात नियमों के प्रति समझ बढ़ रही है तथा लोग सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। साथ ही आमजन को गुड समैरिटन व राहवीर योजना के बारे में भी अवगत कराया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







