PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पेयजल, सड़क, स्मार्ट मीटर, विद्युत लाइन, आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य समस्याएं

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, देवलथल व मड़मानले में शिविर आयोजित

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को न्याय पंचायत पुखरोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी खुशबू पाण्डेय ने की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

 

ad

तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में लगभग 419 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 552 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 51 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 12 शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आयुष, पशुपालन,

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, शिक्षा, पेयजल, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों पर वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड आदि से संबंधित आवेदनों को मौके पर ही भरवाया गया।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, सड़क, स्मार्ट मीटर, विद्युत लाइन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन निर्माण सहित अन्य समस्याएं रखीं।

 

उपजिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी खुशबू पाण्डेय ने अधिक से अधिक लोगों तक शिविरों की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का अधिकतम निस्तारण मौके पर ही सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोग योजनाओं से वंचित न रहें। इस अवसर पर तहसीलदार देवलथल सुरेश चन्द्र बुढ़लाकोटी, बीडीओ कनालीछीना दुर्गा राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

इधर राजकीय इंटर कॉलेज मड़मानले में आयोजित जनसेवा शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

 

शिविर में लगभग 620 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 700 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 59 का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण को लेकर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते