PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आयुष, विक्रम, अंकित, संदीप और सुमित रहे अव्वल

खेल महाकुंभ के तीसरे दिन बालकों की एथलेटिक्स व वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन अंडरदृ14 व अंडरदृ19 आयु वर्ग के बालकों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के साथ वॉलीबॉल मुकाबले आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ एवं जिला खेल समन्वयक (प्राथमिक) जितेन्द्र सिंह वल्दिया मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ पत्रकार दिनेश अवस्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

ad

प्रतियोगिता के अंडर 14 600 मीटर रेस में चंपावत की आयुष कुमार प्रथम लोहाघाट की रोहन बिष्ट द्वितीय व पिथौरागढ़ की विपिन टम्टा तृतीय स्थान पर रहे. इसी आयु वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में सल्ट के विक्रम सिंह प्रथम धारचूला के पंकज सिंह द्वितीय तथा पिथौरागढ़ के प्रियांशु मेहता तृतीय रहे.

 

अंडर-19 800 मीटर दौड़ में चंपावत के अंकित नाथ प्रथम अल्मोड़ा के कमल भट्ट द्वितीय व धारचूला के सुजल कुमार तृतीय स्थान पर रहे. इसी आयु वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में लोहाघाट के संदीप प्रथम चंपावत की राकेश सिंह द्वितीय वह सल्ट के पवन बंगारी तृतीय रहे. 5000 मी की लंबी दौड़ में लोहाघाट की सुमित कुमार प्रथम अल्मोड़ा के नितेश सिंह द्वितीय वी द्वाराहाट के अर्जुन बोरा तृतीय रहे.

 

अंडर 14 व 19 आयु वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के पहले वह दूसरे राउंड के मैच आज आयोजित किए गए बाकी मैचों का आयोजन कल दिनांक 22 तारीख को किया जाएगा. जिला युवा कल्याण अधिकारी जगदीश सिंह एवं समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों द्वारा विजयी छात्रों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए.

 

कार्यक्रम को संचालित करने में विक्रम दिगारी, मनोज वर्मा, भूपेंद्र चौहान, दिनेश पाटनी, चंद्र मोहन सिंह, मनोज विश्वकर्मा, प्रेम प्रकाश, गोविंद बल्लभ, अर्जुन कुमार, नितिन उप्रेती, इंद्रजीत सामंत, रुचि खोलिया, रेखा चौहान सहित समस्त व्यायाम अध्यापकों ने अपना  सहयोग प्रदान किया. कार्यक्रम का संचालन करन सिंह द्वारा किया गया.

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते