पिथौरागढ़ : बालिकाओं ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

पिथौरागढ़ के केएनयू राइंका खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन अंडर-14 व 19 बालिकाओं की खो-खो एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 12 विधानसभाओं के लगभग 400 से अधिक बालिकाओं ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

अंडर 14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विधानसभा चंपावत ने डीडीहाट विधानसभा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विधानसभा रानीखेत तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विधानसभा डीडीहाट प्रथम लोहाघाट द्वितीय तथा रानीखेत तृतीय स्थान पर रही।
अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में विधानसभा डीडीहाट प्रथम स्थान पर विधानसभा लोहाघाट द्वितीय स्थान पर व विधानसभा सोमेश्वर तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में विधानसभा डीडीहॉट की बालिकाओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधानसभा जागेश्वर और चंपावत क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में विक्रम दिगारी, अर्जुन कुमार, गंभीर बोहरा, दीपेंद्र बोहरा, हेमलाल वर्मा, भूपेंद्र चौहान, दिनेश पाटनी, नितिन उप्रेती, गौरव पंत, मोहित बिष्ट, हरीश भट्ट, कमल कुमार, मनोज वर्मा, दीपा जोशी, गंगा आर्या, हेमा पांडे सहित युवा कल्याण की समस्त कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







