PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी अशीष भटगांई की अगुवाई में चला वृहद अभियान

मिशन चंडाक के तहत स्वच्छता अभियान

राष्ट्रीय पर्व 77 वें गणतंत्र दिवस के स्वागत को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मिशन चंडाक के अंतर्गत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अगुवाई में प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नगर निकायों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से व्यापक स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया।

 

ad

अभियान के दौरान मिशन चंडाक क्षेत्र सहित आसपास के सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, पर्यटक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर बड़े पैमाने पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान कूड़ा-कचरा हटाने, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित करने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया।

 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जनपद को स्वच्छ, सुंदर और अनुशासित स्वरूप देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि गणतंत्र दिवस से पूर्व जनपद के सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,

 

जिसमें सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने अभियान को सुनियोजित, प्रभावी और परिणामोन्मुखी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए। स्वच्छता अभियान के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने के लिए स्वच्छता संदेशों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता नहीं मिल सकती, इसलिए नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसे जनहितकारी और स्वच्छता से जुड़े अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

 

इस अवसर पर नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, एसएसबी 55वीं वाहिनी के कमांडर आशीष कुमार सहित जवान, युवा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते