PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : हनी मिशन को मिली रफ्तार

पूर्व सैनिक संगठन के सराहनीय प्रयास

पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन के सराहनीय प्रयासों से ‘हनी मिशन’ मधुमक्खी पालन अभियान को नई गति मिल रही है। रोजगार सृजन और पलायन रोकने के उद्देश्य से मधुमक्खी पालन को स्वरोजगार के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से 100 मधुमक्खी बॉक्स संगठन को प्राप्त हुए,

 

ad

जिन्हें प्रशिक्षण प्राप्त 10 पूर्व सैनिकों और उनके सहयोगियों को वितरित किया गया। संगठन द्वारा अब तक 35 लोगों को प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है और 350 मधुमक्खी बॉक्स सहित आवश्यक सामग्री लाभार्थियों को दी जा चुकी है। अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने इसे जनपद में रोजगार और आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि प्रशासन और जनसहयोग से भविष्य में सीमांत जनपद मधुमक्खी पालन का मॉडल बन सकता है। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राकेश कुमार गुप्ता, राजेन्द्र पॉल सिंह, भवान गिरी, मंजू देवलाल द्वारा लाभार्थियों को मौन बॉक्स वितरित किए गए।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते