पिथौरागढ़ : नदी पार आवाजाही के लिए नाव की भेंट
ग्रामीणों ने व्यक्त किया विधायक महर का आभार

पंचेश्वर क्षेत्र के दूरस्थ गांव तारागड़ा में विधायक मयूख महर ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए नदी पार आवाजाही के लिए एक नाव भेंट की है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाइफ जैकेट भी वितरित की गईं। इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

इस दौरान विधायक महर ने बताया कि तारागड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए दैनिक जरूरतों की खरीदारी हेतु लोहाघाट बाजार अपेक्षाकृत नजदीक पड़ता है, लेकिन वहां पहुंचने के लिए नदी पार करनी पड़ती थी। इसके लिए प्रति व्यक्ति प्रति फेरा करीब 100 रुपये खर्च करना पड़ता था, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ था।
बीते माह ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान समस्या सामने आने पर समाधान का आश्वासन दिया गया था, जिसे अब पूरा किया गया। अब ग्रामीण इस नाव के माध्यम से निःशुल्क नदी पार कर अपने दैनिक कार्य, खरीदारी और आवश्यक सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकेंगे। नाव और लाइफ जैकेट मिलने से ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक महर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर, भुवन पांडे, गौरव महर, जतिन वल्दिया, बबलू सौन, लक्ष्मण बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







