पिथौरागढ़ : 18 फरवरी 26, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच व प्रमाणन
पिथौरागढ़ में मानसिक दिव्यांग शिविर

पिथौरागढ़ में दिव्यांगजनों को प्रमाणन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 18 फरवरी को एक दिवसीय मानसिक दिव्यांग शिविर आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिविर राजकीय नर्सिंग कॉलेज पिथौरागढ़ में आयोजित होगा, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच की जाएगी।

शिविर में मानसिक एवं अन्य प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों की विस्तृत जांच कर पात्र पाए जाने पर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। शिविर में मनोचिकित्सा और मनोविज्ञान विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी, जिसमें इसमें डॉ. आकांक्षा सिंघल (सीनियर रेजिडेंट, मनोचिकित्सक एम्स ऋषिकेश), अनुभव (नैदानिक मनोवैज्ञानिक एम्स ऋषिकेश), शुभम भट्ट (मनोवैज्ञानिक, नमन क्लीनिक, मुनस्यारी खंड) तथा पूजा (सामाजिक कार्यकर्ता, नमन क्लीनिक, मुनस्यारी खंड) शामिल हैं।
विशेषज्ञ टीम द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का आकलनए आवश्यक परामर्श तथा प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना है।
शिविर में आने वाले लाभार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पूर्व चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं। विभाग ने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।








