पिथौरागढ़ : एक काशीपुर और 02 पिथौरागढ़ से गिरफ्तार
फरार वारंटियों की धर-पकड़, न्यायालय में किया पेश

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग- अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धारा 138 एनआई एक्ट के तहत विचाराधीन मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था तथा मोहम्मद जफर, उधमसिंहनगर विरुद्ध धोखाधड़ी से संबंधित लगभग आधा दर्जन वारंट जारी थे।

न्यायालय द्वारा बीते 29 जनवरी 26 को उसे मफरूर घोषित किया गया था। अपर उप निरीक्षक भुवन आर्या व टीम एवं सर्विलांस सैल से कांस्टेबल कमल तुलेरा की सहायता से तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार किया गया।
जगदीश राम कोहली, पिथौरागढ़ के खिलाफ चैक बाउंस के मामले में धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत जारी गिरफ्तारी वारंट पर उप निरीक्षक हीरा सिंह डांगी व टीम द्वारा उसे पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया।
एक और आरोपी राजेश कुमार, पिथौरागढ़ के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट (चैक बाउंस प्रकरण) में वाद विचाराधीन था। उप निरीक्षक बबीता टम्टा व टीम द्वारा आरोपी को कुमौड़ क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







