पिथौरागढ़ : पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध : पुलिस अधीक्षक
नवांगतुक पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यभार ग्रहण

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चटकेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जनपद की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करने के बाद नवांगतुक पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोण्डे ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन

तथा जनसहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाने सहित अन्य आवश्यक दिशा.-निर्देश जारी किए। इस दौरान एसपी कोंडे ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस टीम को आपसी समन्वय, अनुशासन एवं प्रोफेशनल कार्यशैली के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







