पिथौरागढ़ : उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिली एक नई उपलब्धि
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मानस कॉलेज की भागीदारी, नेपाल विश्वविद्यालय से हुआ शैक्षिक समझौता

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि मिली है। पड़ोसी देश नेपाल के फार वैस्टर्न विश्वविद्यालय में आयोजित ” हेरिटेज, इन्नोवेशन एण्ड ट्रान्सफार्मेशन” विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 23 देशों के शिक्षाविदों ने भाग लिया।

सम्मेलन में मानस कॉलेज पिथौरागढ़ के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत ने ” एण्टरप्रिनियरशिप फ्रॉम लोकल टू वोकल थ्रू टैडिशनल नॉलेज डेवलपममेंट ” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस मौके पर दोनों संस्थानों के बीच एमओयू हस्ताक्षरित हुआ। समझौते पर थ्ंत ॅमेजमतद न्दपअमतेपजल के कुलपति प्रो. हेमराज पंत और मानस कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अशोक पंत ने हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच शैक्षिक आदान-प्रदान, शोध और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। एमओयू हस्ताक्षरित होने पर मानस कालेज के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों प्रो. एनएस भण्डारी, डा. नीलाम्बर पुनेठा, प्रो. केके पाण्डे, कमला पंत, प्रो. अतुल जोशी सहित शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमान्त जनपद में मानस कालेज के माध्यम से उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे। इस मौके पर कालेज के निदेशक देवाशीष पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







