पिथौरागढ़ : कोतवाली पहुंची महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
महिला उत्पीड़न एवं ब्लैकमेलिंग मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

महिला उत्पीड़न एवं ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक का गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस कोतवाली झूलाघाट में एक युवती द्वारा एक तहरीर देते हुए बताया गया कि झूलाघाट क्षेत्र निवासी हरीश कोहली द्वारा उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

साथ ही आरोपी द्वारा घटना का वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया गया तथा गाली-गलौच कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली झूलाघाट में आरोपी के विरुद्ध धारा 377/551(2)/552/64 बीएनएस एवं धारा 66 आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की विवेचना एसएचओ झूलाघाट संजीव कुमार द्वारा प्रारम्भ की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







