ActionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आग लगने की सूचना पर विभाग अलर्ट

वन विभाग की तैयारी, फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन

आगामी फॉरेस्ट फायर सीजन को देखते हुए वन विभाग द्वारा वनाग्नि रोकथाम और आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के लिए व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की गई। मॉकड्रिल का शुभारंभ फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के निकट से किया गया।

 

ad

वन पंचायत बजेटी क्षेत्र में वनाग्नि लगने की काल्पनिक सूचना कंट्रोल रूम को प्राप्त होते ही त्वरित रूप से वन विभाग, पुलिस विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं पर्यावरण वाहिनी को अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक निर्धारित समयावधि में आवश्यक उपकरणों सहित एकत्रित हुए।

 

प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह द्वारा मौके पर उपस्थित सभी टीमों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। उन्होंने वनाग्नि की परिस्थितियों में प्राथमिकता निर्धारण, जनसुरक्षा, समन्वित कार्रवाई, संचार प्रणाली की सक्रियता एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि किसी भी वनाग्नि, आपात स्थिति में घबराहट से बचते हुए सुनियोजित एवं चरणबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

सभी विभागों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू, आग नियंत्रण, चिकित्सा सहायता और संचार समन्वय का अभ्यास किया। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि जंगलों में आग न लगाएँ, जलती हुई बीड़ी-सिगरेट या अन्य ज्वलनशील पदार्थ खुले में न फेंकें तथा किसी भी प्रकार की वनाग्नि की सूचना तत्काल नजदीकी वन कार्यालय अथवा संबंधित अधिकारियों को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर उपप्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार, रेन्जर दिनेश जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते