पिथौरागढ़ : शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस टीम की कार्रवाई
30 लीटर कच्ची शराब सहित वाहन सीज, दो गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपी शराब तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन का सीज कर दिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस कोतवाली जौलजीबी अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल महेश सिंह बोरा एवं कांस्टेबल ललित कुमार द्वारा गौरी पुल के पास सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए एक अल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
मौके पर दो आरोपियों को जगदीश प्रसाद व पवन सिंह मेहरा निवासी दूतीबगड़ विजयसार को गिफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली जौलजीबी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार के कोई वैध कागजात भी उपलब्ध नहीं होने पर विधिक कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







