PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : महिलाओं के हाथों में रोजगार की ताकत

मशरूम उत्पादन से लक्ष्मी मेकओवर तक आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

पिथौरागढ़ में स्वरोजगार की दिशा में महिलाओं के कदम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा ग्राम पंचायत रोड़ागांव के एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए गए 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का असर अब जमीन पर दिखने लगा है।

 

ad

प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे बटर व ऑयस्टर मशरूम बैगों का निरीक्षण जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, खंड विकास अधिकारी बिण राजेन्द्र अवस्थी और एडियो पंचायत दीपक कुमार ने किया। अधिकारियों ने महिलाओं की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

ग्राम प्रधान जागृति भंडारी ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं ने छोटे स्तर से मशरूम उत्पादन शुरू किया है और इसे बड़े व्यवसाय के रूप में विकसित करने की योजना बना रही हैं। इस अवसर पर संस्थान की फैकल्टी पुष्पा वल्दिया व नीरज द्विवेदी उपस्थित थे।

 

इधर आरसेटी के 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से प्रशिक्षित लक्ष्मी देवी ने जाजर देवल पेट्रोल पंप के पास लक्ष्मी मेकओवर ब्यूटी पार्लर के नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया। क्षेत्रीय कार्यालय के एचआर मैनेजर हिमांशु जोशी ने पार्लर का शुभारंभ कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और आगे अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के पुष्पा वल्दिया, नीरज द्विवेदी व पवन पाण्डेय मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते