पिथौरागढ़ : हेरोइन सप्लायर को दबोचा, पुलिस का अभियान जारी
नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी

सीमान्त जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत पुलिस ने हेरोइन (स्मैक) सप्लायर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते पांच नवंबर चौकी ऐचोली उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी व टीम द्वारा एक व्यक्ति को 06.31 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

मामले की विवेचना उप निरीक्षक जितेन्द्र सौराड़ी द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान रूद्रपुर निवासी लाल सिंह का नाम प्रकाश में आया। जिसके पश्चात आरोपी के विरुद्ध मुकदमे में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने आरोपी लाल सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक उप निरीक्षक जितेन्द्र सौराड़ी (चौकी प्रभारी घाट), हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, अपर उप निरीक्षक हेम चन्द्र सिंह (सर्विलांस) व कांस्टेबल कमल तुलेरा (सर्विलांस) शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







